लेखक का जीवन - दैनिक प्रतियोगिता -07-Dec-2023
लेखक का जीवन - दैनिक प्रतियोगिता 07-Dec-2023
एक लेखक के जीवन का घटनाक्रम उसके परिवेश से शुरू होता है, उसके अवलोकन और अनुभव से शब्द भंडार का निर्माण होता है, जिसे वह कागज पर उतार कर एक शक्ल देने की कोशिश करता है।
एक लेखक अपनी कल्पनाओं, जीवन की वास्तविक घटनाओं, अपने अनुभवों से बहुत कुछ लिखने की कोशिश करता है और अपने काम के प्रति ईमानदार रहता है।
एक लेखक की संजीदगी इसी बात पर निर्भर करती है - कि वह अपने शब्दों को कितने सटीक तरीके से अपनी बात कहने के लिए इस्तेमाल करता है।
लेखक की कलम को धार -उसकी लेखनी से मिलती है उसे हर हाल में निरंतरता को बनाए रखना होता है तभी वह अपने शब्द ज्ञान को निरंतर बढ़ाते हुए, अपनी लेखनी में सुधार कर सकता है लेखन एक कला है और हर कला की तरह इस कला में भी निपुणता के लिए अभ्यास बेहद जरूरी है।
स्थान- एक लेखक जब फुर्सत के क्षणों में बैठता है, दिमाग को शांत करके अपनी कल्पनाओं में या फिर पुरानी यादों में गोता लगता है, तभी जाकर वह लिखने के लिए शब्दों का चयन कर पता है, एक लेखक को सुकून भरे माहौल की बेहद जरूरत होती है, ताकि वह अपने लेखन को सही अर्थों में कागज पर उतार पाए।
रूचि - लिखने की तो बहुत सी विधाएं हैं, पर यह किसी भी लेखक की रुचि पर निर्भर करता है- कि वह क्या लिखना चाहता है- उद्धरण, कविता, गीत, लेख, कहानी, लघु कथा, उपन्यास, किताब या कुछ और।
अपनी रुचि की पहचान और क्षेत्र का चयन - एक लेखक को लिखने से कभी परहेज नहीं होता पर जिस काम में रुचि हो उसे ज्यादा अच्छी तरह से और प्रखर तरीके से कर सकता है अगर किसी लेखक को नाॅवेल लिखने का शौक है और उसे कविता पाठ करने के लिए कह दिया जाए तो वह कहीं ना कहीं चूक जाएगा।
सीखने की ललक- एक लेखक नई परिस्थितियों से सीखने के लिए हमेशा तैयार रहता है, वह नए स्थान, नए अनुभव और नए लोगों का अवलोकन और अपने पूर्व व निजी अनुभव के आधार पर कुछ ना कुछ नयापन अपनी रचनाओं में लाने की कोशिश करता रहता है।
सादा जीवन उच्च सोच - एक लेखक का जीवन साधारण से साधारण होता है, परंतु उसकी सोचने की क्षमता उतनी ही अधिक प्रबल होती है वह अपनी इस क्षमता के बल पर ही अपनी रचनाओं को जीवंत रूप दे पता है।
लेखक की शैली- हर अच्छे लेखक की एक विशेष शैली होती है, यह उसकी गुणवत्ता है, जो अन्य किसी लेखक से मेल नहीं खाती, इस शैली का वह माहिर होता है और इस महारत के बल पर, लेखन क्षेत्र में अपनी एक विशेष पहचान बना लेता है।
सबसे महत्वपूर्ण तथ्य - अच्छा लिखने के लिए अच्छा पढ़ना भी बेहद जरूरी है, जब तक आप अच्छा पढ़कर उसके अर्थों को ग्रहण नहीं कर लेते, आप अपने लेखन के लिए नए शब्द नहीं इजाद कर पाएंगे।
पढ़ना एक बहती हुई नदी की तरह है, जो आपके लेखन को गति प्रदान करता है एक लेखक की कलम किसी योद्धा की तलवार से कम नहीं होती।
🙏🙏🙏🙏🙏
दिलावर सिंह
#प्रतियोगिता हेतु
Milind salve
15-Dec-2023 02:59 PM
V nice
Reply
Varsha_Upadhyay
14-Dec-2023 11:39 PM
Nice
Reply
kashish
08-Dec-2023 09:21 AM
Nice
Reply
Dilawar Singh
08-Dec-2023 10:02 AM
Thank you 🙏
Reply